सिवनी: भुरकलखापा के पास ग्राम बिठली स्थित पहाड़ी नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव एक पेड़ से गमछे के सहारे फांसी पर लटका हुआ था।
पुलिस के अनुसार, शव करीब 5 से 7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 35 40 साल बताई जा रही है।
उसने काले रंग की टी-शर्ट और काली जींस पहन रखी थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
