केंद्रीय राज्यमंत्री मुरुगन ने की सीएम डॉ यादव से भेंट, राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल. मुरुगन ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मध्यप्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय तथा विकास कार्यों की प्रगति को लेकर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय राज्यमंत्री मुरुगन का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य मिलकर विकसित भारत के लक्ष्य को साकार कर रहे हैं। वहीं, मुरुगन ने मुख्यमंत्री को केंद्र की विभिन्न योजनाओं के तहत जारी सहयोग की जानकारी दी और प्रदेश में मीडिया व संचार क्षेत्र से जुड़े प्रयासों की सराहना की।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश के सांस्कृतिक, पर्यटन और औद्योगिक विकास को और गति देने पर भी विचार-विमर्श किया।

Next Post

बदमाशों ने मारपीट कर की अड़ीबाजी, तलैया पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Wed Oct 22 , 2025
भोपाल। तलैया थाना इलाके में एक युवक के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट करते हुए अड़ीबाजी की. पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस आरोपी बदमाशों की तलाश में जुटी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी वरूण शर्मा जब इलाके में संचालित अस्पताल की कैंटीन […]

You May Like