
सागर। सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या के प्रयास के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बीएमसी अस्पताल से सूचना प्राप्त होने पर थाना मोतीनगर पुलिस ने घायल महिला सोना कुर्मी (22 वर्ष), निवासी ग्राम सोमला के कथन दर्ज किए। पीड़िता ने बताया कि सुमन कुर्मी, सत्तू उर्फ सत्यनारायण कुर्मी एवं रामकुमार कुर्मी, निवासी ग्राम सोमला ने गाली-गलौज करते हुए उसे पकड़ लिया तथा सुमन कुर्मी ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के सामने आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 812/2026 अंतर्गत धारा 109(1), 296ए, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। तीनों आरोपियों सुमन कुर्मी,सत्तू उर्फ सत्यनारायण कुर्मी एवं
रामकुमार कुर्मी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
