नव नियुक्त एल्डरमैन नागरिक सुविधाओं के विस्तार को दें प्राथमिकता: सीएम डॉ यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के नगरीय निकायों में नव-नियुक्त सभी एल्डरमैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नव नियुक्त सभी एल्डरमैन नागरिक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दें। शहरों के समग्र विकास, सुशासन और जन-भागीदारी को बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी समस्त एल्डरमैन को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘विकसित मध्यप्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प के साथ नव नियुक्त एल्डरमैन्स अपनी ऊर्जा, अनुभव और समर्पण से अपने-अपने नगरों में प्रगति के नये आयाम जोड़ेंगे।

Next Post

पथरिया पुलिस ने पकड़ी 304 पेटी अवैध शराब

Sun Mar 29 , 2026
पथरिया/दमोह.जिले थाना पथरिया में अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही कर 304 पेटी (2777.76 लीटर) अवैध शराब जप्त की गई, जिनकी कुल कीमत लगभग 15,30,000 रूपये बताई गई.शहर में बढ़ती अवैध शराब की बिक्री को नियंत्रण में लाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया द्वारा […]

You May Like