ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को रौंदा, दोनों गंभीर

ग्वालियर: प्रेम नगर, साईं बाबा मंदिर रोड पर एक सड़क हादसे में मां और उसकी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, एक कार ने तेज रफ्तार में आकर मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सहित चालक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Next Post

कार्यालय में कार्य करते-करते एक्जीक्यूटिव इंजीनियर की अचानक मौत, विभाग में शोक

Tue Aug 12 , 2025
सतना :कार्यालय में कुर्सी पर बैठकर अपना कार्य निबटा रहे एक्जीक्यूटिव इंजीनियर की अचानक मौत हो गई. इस घटना की जानकारी सामने आते ही एक ओर जहां परिजनों के बीच कोहराम मच गया. वहीं दूसरी ओर विभाग में शोक की लहर दौड़ गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार बाणसागर पुरवा नहर क्रमांक […]

You May Like