इछावर में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और चाकू चले, दोनों पक्षों के 6 लोग गंभीर रूप से घायल

इछावर। शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए. खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार पूरा विवाद एक कॉलोनी के पास स्थित 4 डिसमिल जमीन के कब्जे को लेकर है. इस जमीन को लेकर कोर्ट तहसील में मामला चल रहा था.बीते 30 अप्रैल को तहसीलदार ने रवि नामक व्यक्ति के पक्ष में फैसला सुनाया था. शुक्रवार को इसी जमीन पर कब्जे की बात को लेकर रवि और दूसरी पार्टी के लोग आमने-सामने आ गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ही पक्षों के लोग लाठी, डंडे और चाकुओं से लैस थे. हमले में दोनों पक्षों की तरफ से 3-3 लोग गंभीर घायल हुए हैं. घायलों को गहरे घाव होने के कारण प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही इछावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.

Next Post

रीवा में सरपंच की संदिग्ध मौत, दो महिलाओं पर जहर देकर मारने का आरोप

Fri May 22 , 2026
रीवा। रीवा में एक सरपंच की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जिसमें दो महिलाओं पर सरपंच को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की गई है. जिन महिलाओं के द्वारा मृतक को अस्पताल लाया गया उन महिलाओं के द्वारा लगभग दो वर्ष पूर्व सरपंच के […]

You May Like