रीवा कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के गुढ़ तहसील कार्यालय में अचानक पहुंचने की खबर लगते ही तहसील में मौजूद किसानों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे।कड़क मिजाज कलेक्टर को सामने देख किसानों ने राजस्व संबंधी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।इस मौके पर एसडीएम सुधाकर सिंह, तहसीलदार अरुण यादव, नायब तहसीलदार महिमा पाठक सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Next Post
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनएचआरसी ने जारी की एडवाइजरी
Tue Oct 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कार्यस्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। एनएचआरसी ने मंगलवार को बताया कि आयोग ने दस केंद्रीय मंत्रालयों के सचिवों, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष तथा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों […]

You May Like
-
9 months ago
जब-जब धर्म की हानि होती भगवान लेते हैं अवतार