इंदौर: चर्चित राजा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ललितपुर से दो और इंदौर से एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में विक्की ठाकुर, आनंद और आकाश शामिल हैं. तीनों से पूछताछ की जा रही है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात में शामिल मुख्य आरोपी राजा नामक युवक अब भी फरार है, जिसकी तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पकड़े गए आरोपियों की गिरफ्तारी से मामले की कड़ियाँ जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा.
