जबलपुर: शहपुरा थाना क्षेत्र में सिरफिरा स्कूल छात्रा को परेशान कर रहा। पिता को धमका रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कक्षा 10 वी की पढाई कर रही हैं। उसकी नटवारा के रहने वाले गोविन्द चढार से जान पहचान थी। गोविन्द चढार से एक दो बार फोन पर बातचीत हुई थी।
इसके बात करना बंद कर दिया था। इसके बाद से स्कूल से छूटते समय गोविन्द स्कूल आते जाते समय रास्ते में बात करने के लिये खड़ा रहता था। गोविन्द जबरदस्ती बात करने के लिये पीछा करता रहता है। गोविन्द ने एक दिन पिता के फोन पर फोन लगाकर बोला कि अगर बात नही कराई तो जान से मार दूंगा। वह गोविंद की हरकतों से परेशान हो चुकी है।
