खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, चेहरे पर आए गंभीर घाव

भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक युवक पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में घायल युवक के चेहरे पर गंभीर घाव हो गए हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है. दोनों आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक फरियादी जितेंद्र गोगिया निवासी लालघाटी मजदूरी का काम करता है. जितेंद्र की मोहन और मिथुन नाम के युवकों से पुरानी रंजिश से है. शुक्रवार को दोनों आरोपियों ने जितेंद्र को रास्ते में मिल जाने पर गाली गलौच करनी शुरू कर दी, जिसका फरियादी ने विरोध किया. इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने अपने पास में रखी चाकू से जितेंद्र पर हमला कर दिया. घायल अवस्था में जितेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया. हमलावरों मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में कोहेफिजा थाना पुलिस जुटी है.

Next Post

बरही के इंफिनिटी जिम में बका लेकर घुसे आरोपी, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Sat Jun 6 , 2026
कटनी/बरही। कटनी जिले के बरही स्थित इंफिनिटी जिम में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब कुछ आरोपी कथित रूप से धारदार बका लेकर जिम के अंदर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पहले कहासुनी और विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने […]

You May Like