959 करोड़ की जबलपुर जल प्रदाय योजना का 83 प्रतिशत का पूरा, 848 गांवों में पहुंचेगा पेयजल, कलेक्टर ने लिया जायजा

जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने शहपुरा के धरमपुरा स्थित इंटेकवेल का निरीक्षण कर जबलपुर जल प्रदाय योजना की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से इंटेकवेल के संचालन में आ रही बाधाओं और शेष कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि इंटेकवेल को संचालित करने में कहां-कहां दिक्कतें आ रही हैं और उन्हें दूर करने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं। जल निगम द्वारा 959 करोड़ रुपये की लागत से क्रियान्वित की जा रही जबलपुर जल प्रदाय योजना का लगभग 83 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

योजना के तहत विद्युत संबंधी कार्य पूरा होते ही इंटेकवेल से जल शोधन संयंत्र तक पानी पहुंचने लगेगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कलेक्टर को योजना की प्रगति और संचालन में आ रही बाधाओं से अवगत कराया। इस योजना के पूर्ण होने पर शहपुरा, पाटन, सिहोरा, पनागर और मझौली क्षेत्र के 848 गांवों में पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता बेहतर होगी और लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। कलेक्टर ने इंटेकवेल के संचालन में आ रही बाधाओं की जानकारी लेते हुए शेष कार्यों को पूरा करने तथा संबंधित समस्याओं के निराकरण के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। योजना के शेष कार्य पूरे होने के बाद क्षेत्र के गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

Next Post

40 करोड़ की लागत से बना सात मंजिला भवन, जल्द होगा लोकार्पण

Sat Oct 24 , 2026
जबलपुर । कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने हाईकोर्ट के सामने नवनिर्मित महाधिवक्ता कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन के विभिन्न कक्षों और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रिसेप्शन, सिक्योरिटी रूम, रिकॉर्ड रूम, अकाउंट सेक्शन, कॉन्फ्रेंस रूम, महाधिवक्ता […]

You May Like