20 करोड़ की बेशकीमती सरकारी जमीन कब्जा मुक्त 

जबलपुर। नगर निगम के अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 20 करोड़ की बेशकीमती सरकारी भूमि पर जमे अवैध कब्जे को हटाकर कब्जा मुक्त कराया है। संभाग क्रमांक 13 के संभागीय अधिकारी सागर बोरकर एवं संपदा शाखा के उपयंत्री प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि राइट टाउन चंचला बाई स्कूल स्थित शहर के मुख्य और पॉश क्षेत्र में स्थित नगर निगम स्वामित्व की लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की बेशकीमती भूमि व भवन को पूरी तरह से कब्जेधारी से कब्जा मुक्त कराकर वहां तालाबंदी कर दी गई है। राइट टाउन स्थित चंचला बाई स्कूल पानी की टंकी के पास डायवर्सन प्लाट नं. 440, डायवर्सन शीट नं. 152 सी का एक बड़ा हिस्सा नगर निगम के स्वामित्व में दर्ज है। इस परिसर में पूर्व में कस्तूरबा स्कूल का संचालन किया जाता था। लेकिन पिछले कुछ समय से नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य सरकारी संपत्ति पर लॉ कॉलेज के नाम से अवैध रूप से कब्जा जमा लिया गया था। सरकारी संपत्ति को सुरक्षित करने के लिए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। जिस पर नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुँची। बिना किसी दबाव के टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को अपने नियंत्रण में लिया और मुख्य द्वारों पर तालाबंदी की गयी।

Next Post

मासूम का अपहरण और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri Jun 12 , 2026
रीवा, विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने 8 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने वैज्ञानिक तकनीक और हुलिया के आधार पर आरोपी को दबोचा. 03 जून को फरियादिया ने थाने में […]

You May Like