एप्स्टीन फाइलों में प्रधानमंत्री का जिक्र एक अपराधी की कोरी कल्पना : विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली 31 जनवरी (वार्ता) विदेश मंत्रालय ने एप्सटीन फाइलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जिक्र को खारिज करते हुए इसे एक अपराधी की कोरी कल्पना करार दिया है। मंत्रालय ने एप्सटीन फाइलों से संबंधित रिपोर्टों पर शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि यह एक तथ्य है कि प्रधानमंत्री जुलाई 2017 में इजरायल यात्रा पर गये थे लेकिन इसके अलावा उनके संदर्भ में एक ईमेल में दिये गये सभी संकेत पूरी तरह गलत और घटिया सोच पर आधारित हैं।

वक्तव्य में कहा गया है, ” हमने तथाकथित एप्सटीन फ़ाइलों से जुड़े एक ईमेल संदेश की रिपोर्टें देखी हैं, जिसमें प्रधानमंत्री और उनकी इज़राइल यात्रा का उल्लेख किया गया है। जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री की आधिकारिक इज़राइल यात्रा के तथ्य को छोड़कर, उस ईमेल में किये गये अन्य सभी संकेत एक दोषसिद्ध अपराधी की निरर्थक और घटिया कल्पना मात्र हैं, जिन्हें तिरस्कार के साथ पूरी तरह खारिज किया जाना चाहिए।”

Next Post

सोन नदी में चंबल के नर घड़ियाल को छोड़ा: घड़ियालों के कुनबे को बढ़ाने में मिलेगी मदद

Sat Jan 31 , 2026
सीधी। जिले के सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में घड़ियालों के कुनबे को बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए वन विभाग ने चंबल नदी से लाए गए एक नए नर घड़ियाल को शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे सोन नदी के जोगदह के पास छोड़ा। यह कदम अभ्यारण्य के उस पुराने नर […]

You May Like