प्रवेश वर्मा ने पंजाब पर दिल्ली का पानी रोकने का लगाया आरोप

प्रवेश वर्मा ने पंजाब पर दिल्ली का पानी रोकने का लगाया आरोप

नयी दिल्ली 01 मई (वार्ता) दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर दिल्ली और हरियाणा का पानी रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार गंदी राजनीति कर रही है।

श्री वर्मा ने गुरुवार को ‘एक्स’ पर पंजाब सरकार पर पानी रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार हरियाणा और दिल्ली का पानी रोककर गंदी राजनीति पर उतर आई है। दिल्ली में हारने के बाद अब दिल्ली में जल संकट पैदा करना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “हम दिल्ली में साफ़ और हर घर में पानी देने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं और अब पंजाब सरकार दिल्ली की जनता से ऐसे बदला लेना चाहती है। बंद करो ये गंदी राजनीति वरना पंजाब से भी जाओगे।”

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा था कि पंजाब सरकार द्वारा पानी रोकने से दिल्ली में जल आपूर्ति बाधित हो सकती है।

Next Post

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में अवकाश

Thu May 1 , 2025
मुंबई 01 मई (वार्ता) महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर गुरूवार को शेयर बाजार में अवकाश रहा जिसके कारण कारोबार नहीं हुआ। बीएसई के अनुसार महाराष्ट्र दिवस पर अवकाश के कारण कारोबार नहीं हुआ है। कल से सामान्य कारोबार होगा। इस दौरान बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दोनों में कारोबार […]

You May Like