घर में मिली 216 लीटर अवैध शराब

सतना : मैहर जिले के रामनगर थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक घर में छापेमारी की, जहां पर 216 लीटर शराब का भण्डारण पाया गया. पुलिस ले सवा लाख रुपए की शराब को जब्त करते हुए आरोपी को सलाखों के पीेछे पहुंचा दिया.रामनगर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ग्राम हिनौती के मझटोलवा में पहुंच गई.

जहां पर सुनील उर्फ सोनू कुशवाहा पिता सुदामा उम्र 32 वर्ष के घर में जांच शुरु की गई. घर की तलाशी लिए जाने पर एक कमरे में 24 कार्टून रखे मिले. जिन्हें खोलकर द ेखने पर उसमें शराब भरी मिली. कार्टूनों में कुल 1200 पाव अवैध शराब मिली. जिसकी कीमत 1 लाख 24 हजार 750 रु आंकी गई. यह देखते हुए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 2 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की गई.

Next Post

स्पेन बनाम केप र्वेड मुकाबला गोल रहित ड्रा रहा, दोनों टीमों ने अंक बांटे

Tue Jun 16 , 2026
अटलांटा 16 जून (वार्ता) खिलाड़ियों के शानदार रक्षात्मक प्रदर्शन की बदौलत अफ्रीकी देश केप वर्डे ने मौजूदा यूरोपीय चैंपियन और 2026 विश्व कप के प्रबल दावेदार स्पेन के खिलाफ मुकाबला गोल रहित ड्रॉ खेला। दोनों टीमों ने अंक बांटे मुकाबले की शुरुआत से ही की मजबूत रणनीति अपनाते हुए अफ्रीकी […]

You May Like