चीफ इमाम डॉ इलियासी ने दरगाह हजरत ख्वाजा खानून पर दी हाजिरी

ग्वालियर:ऑल इंडिया इमाम आर्गनाइजेशन दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जाने माने इस्लामिक स्कालर मौलाना डॉ उमर अहमद इलियासी ने अपने ग्वालियर प्रवास पर प्रमुख सूफी संत हजरत ख्वाजा खानून की दरगाह पर हाजिरी दी। दरगाह के नायब सज्जादानशीन डॉ एजाज खानूनी ने दरगाह पहुंचने पर इस्तकबाल किया। मौलाना डॉ उमर अहमद इलियासी ने दरगाह की जियारत कर चादर पेश की और देश में अमन-चैन भाईचारा और तरक्की के लिए विशेष दुआ की।

उन्होंने दरगाह की मस्जिद में नमाज अदा की। नायब सज्जादानशीन डॉ एजाज खानूनी ने दस्तारवन्दी कर, दरगाह द्वारा प्रकाशित हिन्दी और उर्दू का साहित्य भेंट किया। उन्होंने दरगाह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा राशिद खानूनी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मौके पर हाजी लियाकत साहब, जनाब साकिर भाई, नबाब खान, मुआज खानूनी,खुशरो खानूनी, शफीक खान, हबीबुल्ला आदि मौजूद थे।

Next Post

भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में तीन की मौत, तीन घायल

Sun May 25 , 2025
रीवा: जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पल्हान स्कूल के पास भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं […]

You May Like