रीवा: जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पल्हान स्कूल के पास भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और एक-दूसरे को बचा नहीं सकीं।
घायलों को तुरंत उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच में जुट गई है।
