ISBT बनकर तैयार, नए बस स्टेण्ड से बसों का संचालन भी शीघ्र

ग्वालियर: प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने अधिकारियों से विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि चल रहे विकास कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग आवश्यक है। वरिष्ठ अधिकारी प्रतिमाह सभी विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करें, ताकि कार्य तीव्रता से और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जा सकें। अत्याधुनिक आईएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस स्टेण्ड) बनकर तैयार हो गया है। इस नए बस स्टेण्ड से बसों का संचालन भी शीघ्रता से प्रारंभ किया जाएगा।

उन्होंने इंटक मैदान सब्जी मंडी में सुधार के लिये दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में किए गए कार्यों के भ्रमण के दौरान हजीरा चौराहा, पटेल स्कूल के संबंध में भी किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने महाराज बाड़ा, छत्री मैदान एवं अन्य स्थानों पर किए गए निरीक्षण के दौरान जो कार्य बताए गए थे, उसकी भी समीक्षा की। बरसात के दौरान वृहद वृक्षारोपण के कार्य को भी हाथ में लिया जाए।

शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में वृक्षारोपण के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” लगाने का अभियान चलाया जाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि शहरी क्षेत्र में यातायात प्रबंधन के लिये विशेष प्रयास किए जाएं। प्रशासन के साथ-साथ समाज को भी इससे जोड़ा जाए। व्यापारिक संगठनों से भी इस संबंध में चर्चा कर सुझाव लिए जाएं। यात्री वाहन, स्कूल बस एवं अन्य वाहनों के सुचारू संचालन के लिये रणनीति बनाकर कार्रवाई की जाए।

Next Post

पटेरा थाना क्षेत्र में विकलांग महिला से दुराचार,FIR दर्ज

Sun May 25 , 2025
दमोह: जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में विकलांग महिला के साथ दुराचार होने की बात सामने। उसने बेटे के साथ थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। देर रात पीड़ित महिला को थाना प्रभारी सरोज ठाकुर और आरक्षक महिला जिला […]

You May Like