नयी दिल्ली 10 सितम्बर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत को सादगी के साथ लोक सेवा को समर्पित व्यक्ति बताया और कहा कि उन्होंने ईमानदारी की राह को कभी नहीं छोड़ा।
पं. पंत की 138वीं जयंती के अवसर पर संसद परिसर के बाहर स्थित पार्क में आयोजित एक समारोह में श्री बिरला, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर श्री बिरला ने कहा कि पं. बल्लभ पंत सादगी के साथ लोक सेवा को समर्पित व्यक्ति थे, जिन्होनें अपने जीवन में विभिन्न पदों पर रहते हुए ईमानदारी की राह को कभी नही छोड़ा।
कार्यक्रम का संयोजन पंडित गोविंद बल्लभ पंत समारोह समिति के संयोजक एवं पूर्व विधायक डा. एस.सी.एल. गुप्ता ने किया और उपस्थित गणमान्य जनों का अभिनंदन किया।
