मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: अफवाह से मची भगदड़, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए यात्री, पांच से अधिक की मौत

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक बड़ा और दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है। हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घबराए कई यात्रियों ने चलती ट्रेन से नीचे छलांग लगा दी।

इसी दौरान दूसरी रेलवे लाइन से गुजर रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पांच से अधिक लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की अफवाह ही यात्रियों के बीच दहशत का कारण बनी, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ।

Next Post

बगडोना हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी

Sun Jun 14 , 2026
सारनी। दिनदहाड़े हनुमान जी के मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, मंदिर में हुई दूसरी बार चोरी।पाथाखेड़ा क्षेत्र में आम जनता के बीच दहशत का माहौल। सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, बढ़ते अपराधों पर पुलिस प्रशासन कठघरे में,सारनी क्षेत्र के बगडोना में स्थित श्री हनुमान मंदिर में लगातार दूसरी बार […]

You May Like