
ग्वालियर। वीरांगना महारानी वायजाबाई शिंदे की पुण्यतिथि पर आज मराठी समाज के लोगो ने उनकी छतरी पर जाकर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया. इस अवसर पर मराठी समाज के अमर कुटे ने कहा कि बाई साहब के पति ग्वालियर के महराजा दौलत राव शिंदे की आशा अनुरूप उन्होंने बहुत श्रेष्ठ प्रशासनिक दायित्वों का निर्वाहन किया। वीरांगना के बराबर प्रशासक, योद्धा, कुशलता, ज्ञान, शिक्षा, व्यवसायिक योग्यता, श्रेष्ठ बैंकर योग्यता किसी के पास नही थी. ग्वालियर फूलबाग के पास उनके नाम से बैजाताल भी है. इस अवसर पर जयंत जपे, अमर कुटे, सुरेश शिंदे, उदय ठाकुर,श्रीमति दीपमाला पवार, गिरीश तारे, अंशुल पुरंदरे, रवि शिंदे, सचिन घोंटनकर, दुर्गाजी कदम, लव राठौर, संजय जाधव आदि ने पुष्प अर्पित कर याद किया।
