अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई

नीमच:कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राज्य स्तर पर संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग नीमच के दल ने मंगलवार अलसुबह वृत्त नीमच पूर्व के ग्राम किशनपुरिया, चढ़ोली, सेदरिया, मानपुरा और जैतपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जंगल, झाडिय़ों तथा नदी-नालों एवं तालाबों के किनारे संचालित 4 चालू भ_ियां, 675 किलोग्राम महुआ लाहन और 23 लीटर हाथ भ_ी मदिरा जब्त की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कुल कीमत 73,250 रुपये है।

अवैध मदिरा निर्माण के संदिग्ध स्थलों पर की गई कार्रवाई के दौरान महुआ लाहन को जमीन में छिपाकर रखा गया था। आबकारी दल ने मौके से अवैध आसवन में उपयोग की जा रही सामग्री जब्त की तथा महुआ लाहन को नियमानुसार नष्ट करने की कार्रवाई की।प्रकरण में दो आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. दांगी के निर्देशन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. सिंगाड़ा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री संजय कुमार कवारे, श्री दीपक आंजना तथा आबकारी आरक्षक श्री विष्णु यादव, श्री विलास डगिया, श्री बलवंत भाटी, सुश्री निशा राजपूत एवं सुश्री मधुमिता मालवीय शामिल रहे।
जिला आबकारी अधिकारी श्री दांगी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी पूरे जिले में जारी रहेगी।

Next Post

भारत साफ़-सुथरे खेलों के लिए पूरी तरह तैयार है: डॉ. मनसुख मांडविया

Tue Oct 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में यूनेस्को इंटरनेशनल कन्वेंशन अगेंस्ट स्पोर्ट के तहत सीओपी10 ब्यूरो की तीसरी फॉर्मल मीटिंग और 2026-27 के लिए फंड की अप्रूवल कमिटी की चौथी फॉर्मल मीटिंग की अध्यक्षता की। डॉ. मांडविया ने ब्यूरो […]

You May Like