वैश्विक अनिश्चितताओं के दौर में भारत-लक्जमबर्ग संबंधों महत्वपूर्ण : जयशंकर

नयी दिल्ली, 07 सितम्बर (वार्ता) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि वैश्विक अनिश्चतताओं और आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधानों के मौजूदा दौर में भारत-लक्जमबर्ग संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं।

श्री जयशंकर ने भारत यात्रा पर आये लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री जेवियर बेटेल के साथ सोमवार को यहां वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, वित्तीय प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के परस्पर आवागमन समेत द्विपक्षीय सहयोग पर विस्तार से चर्चा की।

बाद में विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के दौर में भारत-लक्जमबर्ग संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा , ” नयी दिल्ली में आज लक्जमबर्ग के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री जेवियर बेटेल का स्वागत किया । भारत और लक्जमबर्ग के बीच भरोसेमंद साझेदारी को वैश्विक अनिश्चितताओं और व्यवधानों के दौर में महत्वपूर्ण है। व्यापार, निवेश, वित्तीय प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवागमन समेत द्विपक्षीय सहयोग पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही वैश्विक घटनाक्रम और बहुपक्षीय सहयोग पर भी विचार-विमर्श हुआ। भारत-लक्जमबर्ग साझेदारी और भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को मजबूत करने के लिए लक्जमबर्ग के उपप्रधानमंत्री का समर्थन सराहनीय है। ”

श्री बेटेल का मंगलवार को चेन्नई जाने का कार्यक्रम है।

 

Next Post

सीतारमण से मिले मुद्राकोष के उप महाप्रबंधक निगेल क्लार्क , भारत के साथ सहयोग पर की चर्चा

Mon Sep 7 , 2026
नयी दिल्ली, 7 सितंबर (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत यात्रा पर आये अंतराष्ट्रीय मुद्राकोष के उप-महाप्रबंधक डॉ निगेल क्लार्क के साथ सोमवार को भारत के साथ इस बहुपक्षीय वित्तीय संस्थान के सम्पर्क की व्यवस्थाओं व सहयोग पर बातचीत की। वित्त मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने भारत […]

You May Like