सीतारमण से मिले मुद्राकोष के उप महाप्रबंधक निगेल क्लार्क , भारत के साथ सहयोग पर की चर्चा

नयी दिल्ली, 7 सितंबर (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत यात्रा पर आये अंतराष्ट्रीय मुद्राकोष के उप-महाप्रबंधक डॉ निगेल क्लार्क के साथ सोमवार को भारत के साथ इस बहुपक्षीय वित्तीय संस्थान के सम्पर्क की व्यवस्थाओं व सहयोग पर बातचीत की।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने भारत और मुद्राकोष के बीच बातचीत और सहयोग को वृहद आर्थिक वातावरण को मजबूत करने तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक अर्थव्यवस्था की शक्ति बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। श्रीमती सीतारमण और श्री क्लार्क ने भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था की संभावनाओं पर चर्चा की।

इस बैठक में भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की कार्ययोजनाओं, वैश्विक व्यापार प्रणालियों के हाल के घटनाक्रमों तथा भारत के द्विपक्षीय व्यापार संमझौतों पर बातचीत हुई. श्री क्लार्क ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं को सराहा. उन्होंने राजकोषीय स्थिति को सुदृढ करने के प्रयासों और पश्चिम एशिया के संकट से उत्पन्न परिस्थितियों का मूकाबला करने के उपायों की सराहना की।

डॉ क्लार्क ने अक्टूबर 2024 में मुद्राकोष का पद भार संभाला। वह जमैका के वित्त और लोक सेवा मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने लंदन में गोल्डमैन सैक्स में भी काम किया है।

 

Next Post

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने दिया 11 सितंबर को हड़ताल का नोटिस

Mon Sep 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने बैंकों को 11 सितंबर को हड़ताल के लिए बैंकों को नोटिस दिया है। फोरम के तहत बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के जुड़े सात संगठन आते हैं। वे बैंकों में पांच दिन के सप्ताह और इंसेंटिव योजना की समीक्षा […]

You May Like