यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने दिया 11 सितंबर को हड़ताल का नोटिस

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने बैंकों को 11 सितंबर को हड़ताल के लिए बैंकों को नोटिस दिया है।

फोरम के तहत बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के जुड़े सात संगठन आते हैं। वे बैंकों में पांच दिन के सप्ताह और इंसेंटिव योजना की समीक्षा की मांग कर रहे हैं।

देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार को शेयर बाजारों को बताया कि उसे यूएफबीयू से हड़ताल को नोटिस मिला है। इसमें पहले चरण में 11 सितंबर को एक दिन की हड़ताल करने की बात कही गयी है। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर दूसरे चरण में 28-30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल और तीसरे चरण में 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गयी है।

एसबीआई ने बताया कि उसने हड़ताल के दिनों में सभी शाखाओं और कार्यालयों में कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। हालांकि हड़ताल से कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है।

यूएफबीयू में अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ, बैंक कर्मचारियों का राष्ट्रीय परिसंघ, अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ, भारतीय बैंक कर्मचारी महासंघ, भारतीय राष्ट्रीय बैंक कर्मचारी महासंघ और भारतीय राष्ट्रीय बैंक अधिकारी कांग्रेस शामिल हैं।

 

 

Next Post

नाल्को ने अंगुल स्मेल्टर के विस्तार के लिए एमिरेट्स ग्लोबल एल्युमीनियम के साथ किया समझौता

Mon Sep 7 , 2026
भुवनेश्वर, 07 सितंबर (वार्ता): नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) ने अपने अंगुल स्मेल्टर के विस्तार के लिए सोमवार को एमिरेट्स ग्लोबल एल्युमिनियम (ईजीए) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस समझौते के तहत अंगुल में नाल्को के प्रस्तावित पांच लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाले स्मेल्टर विस्तार के लिए […]

You May Like