अपनी मांगों को लेकर एकजुट हुए कोटवार, विधायक को सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा/मोहखेड़। मध्यप्रदेश कोटवार संघ तहसील शाखा मोहखेड़ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों एवं अधिकारों को लेकर विधायक विजय चौरे को ज्ञापन सौंपा।कोटवार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगें लंबित हैं, जिससे प्रदेशभर के कोटवारों को आर्थिक एवं प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शासन स्तर पर शीघ्र निर्णय लेकर समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की।

विधायक विजय चौरे ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि कोटवारों की हर जायज मांग को विधानसभा में मजबूती के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोटवार शासन और ग्रामीण जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से होना चाहिए। विधानसभा में प्रश्न लगाकर सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया जाएगा।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष गुलाब चौधरी, जिला एनएसयूआई कार्यकारी अध्यक्ष राजू वाडिवा, कैलाश डोंगरे, ओम खरेटवाल, कोटवार संघ मोहखेड़ अध्यक्ष दिलीप सावनकर, उपाध्यक्ष धीरज वाहने, सचिव योगेश मस्तकार, कोषाध्यक्ष दिनेश पाटिल सहित बड़ी संख्या में कोटवार उपस्थित रहे।

Next Post

देवेगौड़ा की पत्नी के निधन पर खरगे ने जताया शोक

Sat Jul 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। श्री खरगे ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा “पूर्व प्रधानमंत्री […]

You May Like