TikTok पर ट्रंप की मुहर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक से जुड़ा कार्यकारी आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत टिकटॉक से संबंधित महत्वपूर्ण सौदे को हरी झंडी मिल गई है और अब इस ऐप पर अमेरिका का…

वॉशिंगटन डीसी में शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसके तहत टिकटॉक को अमेरिका में संचालन की अनुमति मिल गई है। व्हाइट हाउस में आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने बताया कि उनकी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से सकारात्मक बातचीत हुई थी, जिसमें टिकटॉक डील प्रमुख विषय रहा। उन्होंने भी इस समझौते पर सहमति जताई।

नए आदेश के मुताबिक, अमेरिका में टिकटॉक का संचालन अब एक ‘नए संयुक्त उद्यम’ द्वारा किया जाएगा, जो पूरी तरह अमेरिका में स्थापित होगा। इस कंपनी का अधिकांश स्वामित्व और नियंत्रण अमेरिकी नागरिकों के हाथों में रहेगा, ताकि यह किसी विदेशी विरोधी देश के प्रभाव से सुरक्षित रह सके।

Next Post

महराजगंज में ड्रोन चोर की अफवाह पर चली गोली, चार घायल

Fri Sep 26 , 2025
महराजगंज 26 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा (टोला पुरुषोत्तमपुर) गांव में गुरुवार की देर शाम ड्रोन चोर की अफवाह के बीच गांव के ही एक व्यक्ति ने अपना लाइसेंसी असलहा निकालकर फायरिंग कर दी। अचानक चली गोली से तीन मासूम बच्चियां […]

You May Like

मनोरंजन