दो पक्षों के बीच कुत्ते की वजह से बढ़ा था तनाव

पन्ना।

श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान 12 अप्रैल को पवई के जगदीश स्वामी मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा जब खटीक मोहल्ला पहुंची तो वहां निवासरत लोगों ने स्वागत कर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया तभी वहाँ रोड किनारे मुर्गे के चूजे के अपशिष्ट एवं चमड़ी दिखाई दी जो शोभायात्रा को कुछ समय के लिए वहीं रोक दिया गया मौके पर नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने आकर साफ सफाई की एवं पानी से पूरे रोड को धोया गया फिर शोभायात्रा आगे बढ़ी। जिसके बाद पवई पुलिस प्रशासन द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने तथा माहौल को बिगाड़ने बाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर जाँच शुरू की गई। पुलिस के द्वारा घटना स्थल के पास लगे हुए सीसीटीव्ही कैमरे देखे गये जिनमे यह तथ्य सामने आया कि रात्रि करीवन 08.30 बजे के आसपास वहाँ एक कुत्ते के द्वारा मुंह से सड़क किनारे कुछ उगला गया है। इसके बाद भी घटना के अन्य पहलुओं पर भी बारीकी से जाँच की जा रही है कि यदि किसी व्यक्ति के द्वारा इस प्रकार का धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का कार्य किया गया है तब उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावेगी। इधर,

पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की है।

Next Post

बैंक ऑफ इंडिया का होम लोन 0.25 प्रतिशत सस्ता

Mon Apr 14 , 2025
मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने अपने आवास ऋण की ब्याज दर 0.25 प्रतिशत घटाने की सोमवार को घोषणा की, जिससे कंपनी के नए ग्राहकों के साथ मौजूदा ग्राहकों को भी लाभ होगा। बैंक की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस आवास ऋण […]

You May Like

मनोरंजन