रिटायर सैनिक की गुहार

जबलपुर। साहब…मेरे भाई और बदमाश मेरा प्लाट हड़पना चाह रहे हैं। रांझी थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही है, हीलाहवाली कर रही है। यह गुहार आर्मी से रिटायर सैनिक ने एसपी और कलेक्टर ऑफिस पहुंच कर लगाई। शिकायतकर्ता देवप्रकाश दुबे ने बताया कि प्लॉट पर भाई चंद्रप्रकाश दुबे, सुधीर दुबे, मोन्टी सोलंकी द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा है। मोन्टी सोलंकी आदतन अपराधी है, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Next Post

सट्टा खिलाते सटोरिये भाई गिरफ्तार

Tue Apr 29 , 2025
जबलपुर।‌ ओमती पुलिस ने क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले 2 सटोरिये भाईयों को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से नगदी 23 हजार रूपये, 4 मोबाईल जप्त किये गये है। टीआई राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि सिविक सेन्टर के पास जबलपुर क्लब में मोबाईल फोन से सट्टा खिलाकर धन अर्जित कर […]

You May Like