बंगलादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान 8 सितंबर को संभालेंगे संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष का पद

ढाका, 5 सितंबर (वार्ता) बंगलादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान आगामी आठ सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। इसके साथ ही बंगलादेश को दूसरी बार महासभा का नेतृत्व करने का गौरव प्राप्त होगा। इस सत्र में उच्चस्तरीय आम विचार-विमर्श 22 सितंबर से प्रारंभ होगा, जिसमें दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष, सभा को संबोधित करेंगे।

श्री रहमान दो जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में गुप्त मतदान के जरिए 81वें सत्र के अध्यक्ष चुने गए थे। इस चुनाव में उन्होंने साइप्रस के विदेश मंत्री के विशेष दूत एंड्रियास एस. काकोरीस को आठ मतों से पराजित किया था। वह वर्तमान अध्यक्ष एनालेना बेयरबोक का स्थान लेंगे।

 

Next Post

आनियंत्रित होकर बागदेव घाटी मे पलटा ट्रक

Sat Sep 5 , 2026
छिंदवाड़ा. अमरवाड़ा-हर्रई मार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है शनिवार सुबह नरसिंहपुर की ओर से अमरवाड़ा आ रहा एक ट्रक बागदेव घाटी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर को चोटें आई हैं। दोनों को […]

You May Like