
दमोह.ओमनी कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो जाने का दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है. जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदुआ मानगढ़ आम की तलैया के पास ओमनी कार ने बाजार कर वापस घर लौट रहे बाइक सवार वीरन पिता नारान आदिवासी उम्र 30 वर्ष निवासी करके हरदुआ थाना नोहटा को बुधवार की शाम 5 बजे टक्कर मार दी.जिससे युवक को तत्काल इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं गुरुवार की सुबह बनवार चौकी प्रभारी मनीष यादव और आरक्षक नन्हे भाई ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की।
