
दमोह। विगत दिनों विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से तीन राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है.शेष मोरों को सुरक्षित करने के लिए रेस्क्यू टीम लगातार लगी हुई है.
वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) ईश्वर जरांड़े के निर्देशन और रेंजर प्रभारी अखिलेश चौरसिया के मार्गदर्शन में वनरक्षक कपिल राज ने ग्राम गुंजी तालाब किनारे तैनात रहकर ग्रामीणों के सहयोग से एक मोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है. बताया कि दूसरी मोर को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा.रेस्क्यू किए गए मोर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा.क्षेत्र में बचे हुए मोरों की सुरक्षा के लिए वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है.
