दमोह: जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में विकलांग महिला के साथ दुराचार होने की बात सामने। उसने बेटे के साथ थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। देर रात पीड़ित महिला को थाना प्रभारी सरोज ठाकुर और आरक्षक महिला जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी।
महिला की मेडिकल जांच कराई गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
