नियमों को धता बताकर तन रहीं अवैध कालोनियां

आष्टा। शहर सहित आसपास के क्षेत्र में शासन-प्रशासन की जारी गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाकर अवैध कॉलोनी काटने का काम जारी है। कॉलोनी काटने के लिए कॉलोनाइनजर ने नियमों को ताक पर रख दिया है। काज़ीखेड़ी सहित कई क्षेत्रों में कॉलोनाइजर बिना अनुमति कॉलोनी काट रहे हैं। लोगों को सुविधाओं का झांसा देकर प्लॉट बेचे जा रहे हैं, लेकिन ज़मीन पर सुविधाएं नदारद हैं। मीडिया जांच में सामने आया कि कई कॉलोनियों में न सड़क है, न नाली, न ड्रेनेज सिस्टम। अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। जबकि तहसीलदार पंकज पवैया ने जांच कर प्रकरण दर्ज करने की बात कही है। इधर,आष्टा-शुजालपुर रोड़ के ग्राम पंचायत काज़ीखेड़े में निर्माणाधीन कालोनी में सीसी कांक्रीट रोड़ तो बना दिया लेकिन अन्य सुविधा नदारद है.बाईपास सहित अन्य जगहों पर धड़ल्ले से कॉलोनी काटने का काम जारी है। यदि इसकी ठीक से जांच हो तो कई के पास परमिशन तक नहीं मिलेगी।

Next Post

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा शुरू, 30 केन्द्रों पर हो रहा एग्जाम

Sun May 25 , 2025
ग्वालियर: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं छात्रों की गहन चेकिंग के साथ ग्वालियर शहर में 30 परीक्षा केन्द्रों पर शुरू हुई। यह परीक्षा इस दिन दो सत्रों में प्रात: 9.30 बजे से 11.30 बजे एवं दोपहर 2.30 बजे […]

You May Like