
मेहगांव (भिंड)। नगर निकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने मेहगांव विधानसभा में अपना मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में एक बूथ – 10 यूथ फॉर्मूले के तहत हर बूथ पर 10 युवाओं की सेना उतारने का निर्णय लिया गया। यह सम्मेलन शिव मैरिज गार्डन, मेहगांव में प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चंबल संभाग प्रभारी कर्नल उमेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री साकेत सक्सेना, प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा, लीगल विंग प्रदेश उपाध्यक्ष एड. अनिल शर्मा, एस सी बिंग प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह जाटव एवं जिला अध्यक्ष अविलाख सिंह कुशवाह मौजूद रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामरूप राजौरिया एवं संगठन मंत्री भूपेन्द्र सिंह बघेल ने की।
कर्नल उमेश वर्मा जी ने कहा कि चंबल की जनता भाजपा-कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त है और आप को विकल्प के रूप में देख रही है। प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कहा कि पार्टी अब बूथ स्तर तक मजबूत हो रही है और नगर निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी।
*मास्टर प्लान के 3 बड़े फैसले -* 20 अक्टूबर तक मेहगांव विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में 10 सदस्यीय टीम का गठन। प्रत्येक वार्ड में एक अध्यक्ष एवं उसकी पूरी टीम होगी। एक बूथ – 10 यूथ फॉर्मूले पर संगठन का निर्माण, युवाओं को दी जाएगी अहम जिम्मेदारी।
इस अवसर पर वीरेंद्र शर्मा, भारत सिंह सुमन, संतोष शर्मा, दशरथ कुशवाहा, रामलाल बाबा, मनोज शर्मा, मोनू खान, शिवम भदोरिया, हरि सिंह गुर्जर, मनीराम, मनीष शर्मा, अशोक कुशवाहा, उमेश कटारे, बंटी गुर्जर, अंकेश बघेल, रूप सिंह कुशवाह, अजीत शर्मा, आकाश बघेल, सत्यदेव नरवरिया, हरि सिंह नरवरिया, सुरेंद्र श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
