नाले के झरने का पानी पीने को मजबूर आदिवासी परिवार

चितरंगी । विकास के दावों के बीच चितरंगी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिधार से सामने आया एक वीडियो शासन-प्रशासन की जमीनी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। कांग्रेस किसान नेता अशोक सिंह पैगाम एवं सूर्या द्विवेदी ने खुद महिला से बातचीत किये।

वीडियो में एक महिला नाले के झरने का पानी पीने और घरेलू उपयोग के लिए ले जाती दिखाई दे रही है। महिला ने अपना नाम मधुवरिया बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगा हैंडपंप कई महीनों से खराब पड़ा है, जिसके कारण उन्हें मजबूरी में नाले के झरने के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार हैंडपंप खराब होने की जानकारी जिम्मेदार विभाग तक पहुंचाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। आरोप है कि हैंडपंप की मरम्मत के लिए ग्रामीणों को खुद पैसा खर्च करना पड़ता है और हैंडपंप मरम्मत के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग की जाती है।

गरीबो को स्वच्छ पेयजल भी नही मिल रहा है:सूर्या

पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस सिंगरौली सूर्या द्विवेदी ने आरोप लगाया कि एक तरफ गरीब आदिवासी परिवारों को स्वच्छ पेयजल तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, वहीं दूसरी ओर इसी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर वर्षों से बसे गरीब परिवारों के घरों को हटाने के लिए जेसीबी की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस के विरोध के बाद फिलहाल कार्रवाई रुकी हुई है। श्री द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस विकास और उद्योगों के विरोध में नहीं है, लेकिन विकास के नाम पर गरीब और आदिवासी परिवारों के अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। सरकार और प्रशासन को पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ग्रामीणों को पीने के लिए नाले के झरने का पानी नहीं, बल्कि सुरक्षित पेयजल मिले।

Next Post

कजलीखेड़ा थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मी निलंबित

Tue Oct 6 , 2026
भोपाल। कजलीखेड़ा थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को अनुशासनहीनता के मामले में मंगलवार को निलंबित किया गया. पुलिस उपायुक्त जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला के आदेश पर पुलिसकर्मियों का निलंबन किया गया है. आदेशानुसार कजलीखेड़ा थाने में पदस्थ एसआई श्रीकांत द्विवेदी और एएसआई जगदीश रघुवंशी को निलंबित किया गया. पुलिसकर्मियों पर आरोप […]

You May Like