कजलीखेड़ा थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मी निलंबित

भोपाल। कजलीखेड़ा थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को अनुशासनहीनता के मामले में मंगलवार को निलंबित किया गया. पुलिस उपायुक्त जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला के आदेश पर पुलिसकर्मियों का निलंबन किया गया है.

आदेशानुसार कजलीखेड़ा थाने में पदस्थ एसआई श्रीकांत द्विवेदी और एएसआई जगदीश रघुवंशी को निलंबित किया गया. पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि पुलिस गणवेश कार्यक्रम के दौरान दोनो निजी कार्यक्रम में शामिल थे. सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के आधार पर पुलिस उपायुक्त ने जांच करते हुए निलंबन का आदेश जारी किया.

Next Post

‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Tue Oct 6 , 2026
भोपाल। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की […]

You May Like