जहर खाकर महिला समेत दो ने दी जान

इंदौर: शहर और ग्रामीण क्षेत्र में जहर खाकर आत्महत्या के दो अलग अलग मामले सामने आए हैं. दोनों ही मामलों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हासलपुर में 20 वर्षीय अरुणा पति छोटू ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया.

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, मृतका दो छोटे बच्चों की मां थी. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. वहीं रावजी बाजार थाना क्षेत्र में केशर बाई का बगीचा निवासी 40 वर्षीय धरम पिता राजकमल ने भी जहर खा लिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे नहीं बचा सके. पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणों की जांच में जुटी.

Next Post

एसपी ने छात्राओं को दिया भरोसा, परेशानी हो तो सीधे पुलिस से संपर्क करें: भूटिया

Tue Mar 31 , 2026
इंदौर: सांवेर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी (ग्रामीण) यांगचेन डोलकर भूटिया ने छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए साफ कहा कि किसी भी परेशानी में चुप न रहें, तुरंत पुलिस से संपर्क करें. इसी दौरान उन्होंने उम्मीद हेल्पलाइन 7701048800 जारी कर मदद का […]

You May Like