मुजावर माल में तेंदुए का कहर: मां-बेटे पर हमला, दो बकरियों को मारा

मोहखेड़। मोहखेड़ विकासखंड के सांवरी क्षेत्र के ग्राम मुजावर माल में बुधवार शाम 6:30 बजे तेंदुए ने घर लौट रहे मां-बेटे पर हमला कर दिया। गीता बट्टी और बेटा सनोज मवेशी कोठे के पास पहुंचे थे, तभी झाड़ियों में घात लगाए तेंदुए ने हमला किया। चीख सुनकर ग्रामीण दौड़े, तब तक तेंदुआ दो बकरियों को मारकर जंगल में भाग गया।

दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। रेंजर हिमांशु विश्वकर्मा ने बताया कि हालत स्थिर और खतरे से बाहर है।

घटना के बाद SDO अल्का भूरिया और रेंजर मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने गश्त बढ़ाई और लाउडस्पीकर से मुनादी कर ग्रामीणों को शाम के बाद अकेले न निकलने और मवेशी सुरक्षित रखने की अपील की है।

Next Post

अुनकूल संकेतों से शेयर बाजार में लिवाली का जोर सेंसेक्स 905 अंक उछला, निफ्टी में 238 अंक का सुधार

Thu Oct 29 , 2026
मुंबई, 29 अक्टूबर (वार्ता) शेयर बाजारों में पिछले कुछ दिनों में उतार-चढाव के बीच सीमित कारोबार के बाद गुरुवार को चौतरफा लिवाली का दौर चल निकला और प्रमुख सूचकांक गिरावट के दौर से उबर कर एक से सवा प्रतिशत लाभ में बंद हुए। बैंक और आईटी शेयरों को आज जोरदार […]

You May Like