बस में सीट विवाद पर युवक की बेरहमी से पिटाई, पांच हिरासत में लिए गए, बाकी फरार

छतरपुर। बड़ामलहरा बस स्टैंड पर सीट को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। सागर जाने के लिए बस में सवार हुए एक युवक पर कुछ लोगों ने मिलकर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार बड़ामलहरा निवासी राहुल विश्वकर्मा (26) गोल्डन बस से सागर जाने के लिए बस में बैठे थे। इसी दौरान सीट को लेकर उनकी एक यात्री से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और करीब दस युवकों ने मिलकर राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, लात-घूंसों और बस में मौजूद टायर लीवर से युवक के हाथ-पैरों पर हमला किया। इस मारपीट में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के दौरान बस चालक बस को आगे लेकर निकल गया, लेकिन एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से पीछा कर थाने के पास बस के सामने गाड़ी खड़ी कर दी, जिससे बस रुक गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

Next Post

एनएसएस स्वयंसेवकों ने सात दिनों तक ब्रजपुरा में चलाया स्वच्छता और साक्षरता अभियान

Mon Mar 9 , 2026
छतरपुर। दक्ष इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल्स साइंस की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन गोद ग्राम ब्रजपुरा में हुआ। समापन समारोह में ग्राम ब्रजपुरा के सरपंच पंकज मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी, ग्रामीण और महाविद्यालय के शिक्षक […]

You May Like

मनोरंजन