कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के खिलाफ “आप” ने किया प्रदर्शन

ग्वालियर: ​केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 993/ की कमरतोड़ बढ़ोतरी के खिलाफ ग्वालियर के महाराज बाड़े पर आम आदमी पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने हिस्सा लिया।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर पर लगभग एक हजार रुपये की इस वृद्धि ने छोटे व्यवसायियों, होटल–ढाबा संचालकों और आम उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है।

भाजपा सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। अब कमर्शियल सिलेंडर 3300 से अधिक में मिलेगा, जिसका बोझ अंततः गरीब और मध्यम वर्ग पर ही पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की यह आर्थिक नीति आम जनता और व्यापार जगत के खिलाफ है तथा इससे आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में और अधिक बढ़ोतरी तय है।
​प्रदर्शन के दौरान जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारीयो ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस नहीं लिया गया, तो यह आंदोलन आम आदमी पार्टी के तत्वाधान में पूरे देश में एक क्रांति के रूप में उभरेगा और इसे पूरे प्रदेश में युद्ध स्तर से चलाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ग्वालियर जोन मनीक्षा सिंह तोमर, प्रदेश संगठन मंत्री अमित शर्मा, प्रदेश के नेता रोहित गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र जैन, प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुशवाहा, प्रदेश सचिव शैलेंद्र भदोरिया, राहुल गौर, प्रदेश एक्स सर्विस मैन प्रदेश अध्यक्ष विनोद वर्मा, प्रदेश यूथ विंग अध्यक्ष विक्रम लोधी मौजूद थे

Next Post

हारजीत का दांव लगाते जुआरी पकड़े

Thu May 7 , 2026
भिण्ड: लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मिहोना थाना निरीक्षक रोहित गुप्ता ने दवरेहा गांव में माता मंदिर के पास हारजीत का दाव लगाते जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो अलग-अलग जगह पर दबिश देकर जुआ पकड़ा। हार जीत का दाव लगा रहे जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा […]

You May Like