प्रेम संबंध को लेकर युवक की हत्या

छह आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: प्रेम प्रसंग के चलते 30 वर्षीय युवक अज्जू उर्फ अजय लुडेले की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई. मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है, जहां मुख्य आरोपी विकास भदौरिया और उसके साथियों ने युवक को लात-घूंसों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इलाज के दौरान एमवायएच अस्पताल में युवक की मौत हो गई.द्वारकापुरी पुलिस ने बताया कि मृतक अज्जू ने मुख्य आरोपी विकास भदौरिया की बहन से शादी की इच्छा जताई थी, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की.

5 फरवरी 2025 को रात 2.25 बजे एमवायएच अस्पताल से मृतक की सूचना मिली. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि युवक की मौत गंभीर चोटों के कारण हुई. मृतक के परिजनों ने आरोपियों के नाम उजागर किए, जिनमें मुख्य आरोपी विकास भदौरिया समेत 6 लोग शामिल हैं। विकास भदौरिया (26) – श्रद्धा सबुरी कॉलोनी, देवा मर्सकोले (24) – पंचमुखी नगर, रमेश खंडारे (25) चिनार पार्क, महू 4 तीन नाबालिग आरोपी (फर्नीचर का काम करने वाले) शामिल है.
यह थी घटना
5 फरवरी को आरोपी विकास और उसके साथियों ने अज्जू के घर पर हमला कर दिया. बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा, जिससे अज्जू गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. धारा 103(1), 191(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया पूछताछ जारी, जल्द ही चार्जशीट पेश की जाएगी इंदौर पुलिस ने साफ किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाएगा

Next Post

अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजन के बीच विवाद

Mon Feb 10 , 2025
दोनों पक्षों पर केस दर्ज इंदौर: शहर के करुणा मैटरनिटी नर्सिंग होम, जावरा कंपाउंड में डिलीवरी के भुगतान को लेकर मरीज के परिजन और डॉक्टर के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए, जिसके बाद […]

You May Like