किरायेदारों के झगड़े में महिला पर किया हमला

इंदौर: आलोक नगर मूसाखेड़ी में देर रात किरायेदारों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. महिला मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.शिकायतकर्ता 35 वर्षीय सीमा सेन निवासी आलोक नगर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कौशल चंदेल और उसकी पत्नी को किराये पर कमरा दे रखा है.

दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था, जिससे अन्य किरायेदार भी परेशान थे. घटना वाली रात अरुण नामक युवक शराब के नशे में आकर कमरे को खाली कराने की बात कहने लगा और गाली-गलौज करने लगा. जब सीमा ने विरोध किया तो कौशल, अरुण, सोनू और रवि ने मिलकर गाली-गलौज की और घर पर पथराव करते हुए महिला से हाथापाई कर दी. शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

सट्टा-जुआ खेलते 9 आरोपी पकड़े, नकदी और ताश की गड्डियां जब्त

Fri Sep 12 , 2025
इंदौर:राजेंद्र नगर पुलिस ने गुरुवार देर शाम क्षेत्र में सट्टा और जुआ एक्ट के तहत लगातार छापामार कार्रवाई कर कई स्थानों से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, सट्टा पर्चियां और ताश पत्ते बरामद किए हैं. सभी मामलों में अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच […]

You May Like