आरुषि बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल

कांटाफोड़: नगर की भांजी एवं माहेश्वरी समाज की होनहार बेटी आरुषि बाहेती, निवासी बाग (जिला धार) ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का प्रतिष्ठित पद प्राप्त कर परिवार, समाज और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से कांटाफोड़ सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है.

बताया जा रहा है कि आरुषि बाहेती माहेश्वरी समाज की देश की पहली बेटी हैं, जिन्होंने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद प्राप्त कर समाज के इतिहास में एक नई उपलब्धि दर्ज की है. उनकी यह सफलता समाज की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है. आरुषि के पिता दिलीप बाहेती एवं माता प्रियंका बाहेती ने पुत्री की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आरुषि ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और देशसेवा की भावना के साथ यह मुकाम हासिल किया है.

Next Post

परिवारों के दुख को साझा करना हमारी जिम्मेदारी

Fri Mar 13 , 2026
सीहोर। विधायक सुदेश राय गुरुवार को लुनिया मोहल्ला स्थित दुर्घटना में हुई बच्चों की मृत्यु और घायल परिजनों की स्थिति से दुखी शोक पीडि़त चौहान परिवार में पहुंचे. उन्होंने घटना को लेकर दुख व्यक्त करते हुए मृतक अमित चौहान व विवेक चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की. शोक में डूबे परिजनों […]

You May Like