हकीम खान विजयपुर मुस्लिम समाज के सदर निर्वाचित

श्योपुर। समाज सेवी हकीम खान विजयपुर मुस्लिम समाज के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उनका निर्वाचन मंगलवार को पंचायती चबूतरा (इमामबाड़ा) पर आयोजित हुई बैठक में सर्व सम्मति से किया गया। ताजिया के बाद आयोजित होने वाली तिया की बैठक मुस्लिम समाज के पंचायती चबूतरा पर हुई। बैठक में साल भर के कामों की समीक्षा करने के साथ आगामी कार्य योजना पर विचार विमर्श हुआ। साथ ही नए अध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया कराए जाने पर विचार किया गया।इस निर्वाचन प्रक्रिया में समाजसेवी हकीम खान बंटी का नाम निर्विरोध रूप से सामने आया। एक ही नाम होने पर उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित कर दिया गया। नए अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बंटी ने मुस्लिम समाज को भरोसा दिलाया कि वह बुजुर्गों और युवाओं के बीच सामंजस्य बना कर समाज के उत्थान के लिए काम करेंगे। नया अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बंटी का मुस्लिम समुदाय ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

Next Post

युवक की लाश को लोडिंग ऑटो से मेडिकल कॉलेज परिसर में फेंक कर भाग गए दोस्त

Tue Jul 8 , 2025
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के मेडिकल परिसर में कुछ लोग एक लोडिंग ऑटो में एक युवक की लाश को रखकर लाए और परिसर में छोड़कर भाग गए, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान अनिल जाटव उम्र 35 साल इंदिरा कॉलोनी कोलारस के रूप […]

You May Like