इंदौर में भी बनवाऊॅंगा सागर जैसा संविधान चौक

सागर: नगर निगम द्वारा अम्बेडकर वार्ड में चौराहे का सौन्दर्यीकरण कर बनाये गये संविधान चौक का लोकार्पण नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा किया गया। विजयवर्गीय ने कहा कि म.प्र.के लिये यह संविधान चौक प्रेरणा स्त्रोत होगा, मैं, इंदौर में भी सागर जैसा संविधान चौक बनवाऊंगा। बाबा साहिब अम्बेडकर के स्मारक का निर्माण उनकी जन्मस्थली महू में करने का सौभाग्य मिला।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ब्रिटेन में जहाँ बाबा साहिब ने पढ़ाई की वहां की जमीन खरीद कर स्मारक बनाया गया। जहाँ बाबा साहिब ने शिक्षा-दीक्षा ली नागपुर में वहां 500 करोड़ रूपये की राशि से स्मारक का निर्माण किया जा रहा है।उन्होने विधायक शैलेन्द्र जैन की मांग पर सागर में ई-वाचनालय के लिये 50 लाख रुपए की स्वीकृति सहित अन्य मांगों को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि 1980 में अम्बेडकर भवन बनाया गया था जो अब जीर्ण-शीर्ण हो गया है उसके पुनर्निर्माण के लिये 1 करोड 50 लाख रुपए की राशि, अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई जी की प्रतिमा के लिये रू. 50 लाख एवं लाखा बंजारा छोटी झील के सौन्दर्यीकरण के लिये एवं शौर्य स्मारक के लिये राशि स्वीकृत की जाये।महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि म.प्र. में सागर नगर निगम ऐसा पहला निगम है जहाँ संविधान चौक बनाया गया।

Next Post

रीवा में चूहों पर डायबिटीज दवा का किया जा रहा रिसर्च

Sat Mar 29 , 2025
रीवा: यहां रीवा में चूहो पर डायबिटीज दवा का रिसर्च किया जा रहा है, लगभग प्रयास सफल भी है. अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो दवा से डायबिटीज के मरीजो को राहत मिल सकती है. रीवा के श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय से संबंध संजय गांधी अस्पताल में एक मल्टी […]

You May Like