पांच हजार की रिश्वत लेते सरपंच को दबोचा

प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त का भुगतान करने मांगी थी घूस

 

जबलपुर। बनखेडी में जबलपुर लोकायुक्त ने गुरूवार को दबिश देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की अगली समस्त किश्त का भुगतान करवाने के एवज में पांच हजार रूपए की रिश्वत मांगने वाले सरपंच को धरदबोचा। पकड़े गए रिश्वतखोर के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक जबलपुर लोकायुक्त एसपी संजय साहू से नागराज पिता स्व रामप्रकाश सिंह राजपूत, 36 वर्ष, ग्राम बनखेड़ी तिगड्डा, तहसील मझौली जिला जबलपुर ने शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम बनखेड़ी तिगड्डा, तहसील मझौली जिला जबलपुर में वाहनों में हवा भरने व पंचर बनाने की दुकान चलाता है, मार्च 2025 में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किश्त का भुगतान प्राप्त हो चुका है, अगली समस्त किश्त का भुगतान करवाने के एवज में 5000 रिश्वत की मांग कमल प्रसाद पटेल, सरपंच, ग्राम पंचायत बनखेड़ी, द्वारा की जा रही है।

जाल बिछाकर दबोचा

शिकायत पर लोकायुक्त ने रिश्वत की रकम के साथ दुकान संचालक को भेजा। जैसे ही सरपंच कमल प्रसाद पटेल पिता स्व वृंदावन पटेल, 56 वर्ष, ग्राम पंचायत बनखेड़ी, तहसील मझौली जिला जबलपुर के द्वारा रिश्वत की रकम पांच हजार रूपए ली गई वैसे ही उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू त्रिपाठी, इंस्पेक्टर नरेश बेहरा, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके एवं लोकायुक्त जबलपुर दल ने धरदबोचा।

मचा रहा हड़क़ंप

लोकायुक्त की कार्रवाई से हडक़ंप मचा रहा। पकड़े गए रिश्वतखोर सरंपच के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Next Post

सात दिन में हटाओ अतिक्रमण

Thu Mar 27 , 2025
  वरना कलेक्टर के विरुद्ध होगी अवमानना की कार्यवाही : हाईकोर्ट   जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने एक याचिका का इस निर्देश के साथ निराकरण कर दिया कि सात दिन के भीतर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाए जाएं। यदि ऐसा न किया गया तो याचिकाकर्ता कलेक्टर उमरिया के विरुद्ध अवमानना याचिका […]

You May Like