तेजगढ़ रेंज में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, नीरज पांडे का स्थानांतरण व शेख मुख्तार खान सेवानिवृत्त

तेजगढ़/दमोह। जिले के तेजगढ़ रेंज में पदस्थ नीरज पांडे का स्थानांतरण डिंडोरी शाह नगर होने एवं डिप्टी रेंजर श्री शेख मुख्तार खान की सेवानिवृत्ति के अवसर पर तेजगढ़ रेंज परिसर में विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दमोह वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे, उपवन मंडल अधिकारी तेंदूखेड़ा श्री प्रतीक दुबे, तेंदूखेड़ा रेंजर, तारादेही रेंजर, सर्रा रेंजर, झलौन रेंजर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पत्रकार बंधु, वन स्टाफ, ग्रामीण जन व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.समारोह में शानदार मुरली एंड पार्टी द्वारा भजन व स्वागत गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने सहभोज किया।अधिकारियों व उपस्थित जनों ने श्री नीरज पांडे को नवीन पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं और शेख मुख्तार खान को उनकी लंबी सेवाओं के लिए सम्मानित कर सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की.

Next Post

दतिया में बारिश से 9 डिग्री गिरा पारा, कल तक मानसून पहुंचने के आसार

Thu Jul 2 , 2026
दतिया। दतिया में प्री-मानसून बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दिन का पारा अब 30.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हालांकि दोपहर बाद आसमान में घने बादल छाए हैं लेकिन आज बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार, दतिया में […]

You May Like