भगवान श्रीराम पर विवादित टिप्पणी का मामला
जबलपुर: भगवान श्रीराम को लेकर विवादित स्टेटस लगाने वाले जॉय स्कूल के संचालक की तलाश में विजय नगर पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच साइबर सेल सक्रिय हो गई है। आरोपित की लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों में छापेमारी कर रही हैं। शहर के अलावा भोपाल, नागपुर में भी पुलिस की टीमें पहुंच चुकी है और वहां संभावित ठिकानों पर जांच पड़ताल करते हुए आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है सूत्र बताते है कि केरल के एक एयरपोर्ट में जैसे ही आरोपी पहुंचा तो वहां उसे पकड़ लिया गया है जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई ।
बताया जाता है कि संचालक के विदेश भागने की आशंका के चलते पुलिस ने मेबन की तस्वीर और जानकारी सभी एययरपोर्ट में भेज दी थी। केरल के कोच्चि एयरपोर्ट में उसे पकड़ा गया है जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई और एक टीम वहां रवाना हो चुकी है।विदित हो कि जॉय स्कूल के संचालक अखिलेश मेबन ने मंगलवार को सोशल मीडिया अकाउंट का स्टेट्स लगाया था.
जिसमें उन्होंने भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके विरोध में हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता विजयनगर क्षेत्र स्थित स्कूल परिसर पहुंंचकर तोडफ़ोड़ की थी। स्कूल संचालक के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली थी। इसके अलावा स्कूल में तोडफ़ोड़ करने वालो पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है।
