नर्मदापुरम:जीवन में बचत करना बहुत जरूरी है। बचत की राशि जीवन में आने वाले संकटों के दौरान हमारे और हमारे परिवार के काम आती है। इसके अलावा हमें जीवन में साइबर अपराध करने वालों से भी सावधान रहना चाहिए। यह संदेश सोमवार को समेरिटंस विद्यालय चक्कर रोड मालाखेड़ी में आयोजित एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया। नुक्कड़ नाटक का आयोजन भारतीय रिजर्व बैंक और बजाज फाइनेंस के सहयोग से किया गया था।
आयोजक टीम के संदीप साहू, संजय शर्मा और प्रमोद त्रिवेदी ने बताया कि वर्तमान समय में हरेक परिवार को वित्तीय नियोजन अवश्य करना चाहिए। साथ की साइबर अपराधों से भी बचने के लिए अपनी निजी जानकारी और ओटीपी कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, प्रभारी अधिकारी राजेंद्र रघुवंशी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
